इंदौर के महू में पुलिस ने एक ऐसी जगह पर स्ट्राइक की है, जिसका कनेक्शन सीधे प्रशासन के गलियारों से जुड़ा है। मामला मानपुर थाना क्षेत्र के अवलीपुरा का है, जहाँ 'कोठी निवास' नाम के एक आलीशान फार्म हाउस पर चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।"
"हैरान करने वाली बात ये है कि ये फार्म हाउस किसी आम व्यक्ति का नहीं, बल्कि आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर है। वंदना वैद्य वर्तमान में इंदौर वित्त विकास निगम की एमडी के पद पर तैनात हैं।"
"बुधवार तड़के जब मानपुर पुलिस ने दबिश देने पहुंची, तो फार्म हाउस का मुख्य गेट बाहर से बंद था। लेकिन अंदर से आ रही आवाजों ने पुलिस को अलर्ट कर दिया। टीम ने पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया, तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। बरामदे की रोशनी में ताश के पत्तों पर लाखों के दांव लगाए जा रहे थे।"
"पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 13 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी, 30 मोबाइल फोन और 2 स्विफ्ट कारें जब्त की गई हैं। हालांकि, 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश जारी है।"
"पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल फार्म हाउस की देखरेख गांव का ही एक व्यक्ति कर रहा था। अब सवाल ये उठता है कि क्या इस गैर-कानूनी काम की खबर फार्म हाउस मालिकों को थी? पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
पूरी न्यूज देखने के लिए इस लिंक को टेप करें।
प्रशासनिक अधिकारी के बंगले पर चल रहा था जुआ अड्डा 13 लाख रुपए कैश के साथ 18 गिरफ्तार।
%20-%20Copy.png)

0 टिप्पणियाँ