इंदौर की छवि को लेकर सोशल मीडिया पर विवादों में आए इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला आखिरकार इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। अपनी गलतियों पर पछतावा जताते हुए जतिन ने न केवल पुलिस अधिकारियों, बल्कि पूरे इंदौर शहर से हाथ जोड़कर माफी मांगी है।
सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट को लेकर विवादों में घिरे जतिन शुक्ला आज इंदौर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे। यहाँ उन्होंने एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के सामने अपना पक्ष रखा और स्वीकार किया कि उनसे बड़ी गलती हुई है।
जतिन ने अधिकारियों से कहा, "मुझसे गलती हुई है, मैं इसके लिए पहले भी माफी मांग चुका हूं। मेरा उद्देश्य न तो इंदौर शहर का और न ही किसी व्यक्ति विशेष का अपमान करना था।"
इतना ही नहीं, जतिन शुक्ला ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी से भी मुलाकात कर अपनी भूल के लिए क्षमा याचना की है। उन्होंने शहरवासियों को आश्वासन दिया है कि भविष्य में उनके द्वारा ऐसी कोई भी पोस्ट या वीडियो साझा नहीं किया जाएगा जिससे शहर की गरिमा को ठेस पहुंचे।
स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर अपनी मान-मर्यादा के लिए जाना जाता है, और शायद यही वजह है कि विवाद बढ़ने के बाद जतिन को अपनी गलती का अहसास हुआ। पुलिस ने उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ा है।
पूरी खबर को देखने के लिए इस लिंक को टेप करें।
इंदौर की छवि बिगाड़ने वाले इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने मांगी माफी।। स्वर्णिम भारत।।
%20-%20Copy.png)

0 टिप्पणियाँ